बरेली, जून 21 -- एक युवती के लापता होने पर उसके पिता ने समुदाय विशेष की सहेली पर लव जिहाद में फंसाकर गायब करने का शक जताते हुए थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी ने करीब पांच महीने पहले शहीद गेट के पास ब्यूटी पार्लर में काम सीखा था। इसी दौरान उनकी बेटी का परिचय वहां काम करने वाली समुदाय विशेष की युवती से हो गया। दो बार वह युवती उनके बेटी के साथ घर भी आई थी। 17 जून को उनकी बेटी रेलवे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली और फिर वापस नहीं आई। यह भी पढ़ें- लव जिहाद में फंसाकर युवती को गायब कराने का आरोप उन्होंने शक जताया है कि समुदाय विशेष की सहेली उनकी बेटी को लव जिहाद में फंसाकर गायब करा दिया है। उसका मोबाइल भी स्विच ...