वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी का रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। सिद्धगिरीबाग स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ लोगों को जागरूक करना होगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण समेत कई कुरीतियां सामाजिक ढांचा बिगाड़ रही हैं। इनके खिलाफ समाज को जागरूक करने की जरूरत है। गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले लोगों को संगठित करके ही इन्हें खत्म किया जा सकेगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू करने का संकल्प किया। इस दौरान कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिव्यांग पीठ के महामंडलेश्वर कृपानंद महाराज, रामानुज कोट मंदिर (अस्सी) के महंत बालक ...