रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रविरोधी कृत्यों, लव जिहाद में शामिल लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रांची महानगर बजरंग दल प्रदर्शन करेगा। रांची महानगर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कैलाश केसरी ने कहा कि अलबर्ट एक्का चौक पर दोपहर 4:30 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें वन भूमि, सेना-रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा, जनजाति बालिकाओं के शोषण व हिंदुओं के उत्पीड़न के साथ नासिक में सामने आए कथित लव जिहाद षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने मां-बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्र और धर्म विरोधी लोगों का विरोध करने की अपील की। यह भी पढ़ें- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...