फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- कंपिल, संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार ने रविवार दोपहर श्वेताम्बर जैन मंदिर परिसर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक कायमगंज के लिए एक समन्वय समिति का गठन करना था। गोष्ठी का शुभारंभ जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। समिति गठन के दौरान विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पुखराज डागा को जिला सह-समन्वयक बनाया गया, जबकि नरेश चंद्र सक्सेना को ब्लॉक समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। महेंद्र सिंह प्रजापति को शिक्षा आंदोलन, संजीव कुमार को पर्यावरण प्रभारी, प्रभा चंद्र को व्यसन एवं कुरीति उन्मूलन, राम किशोर को स्वास्थ्य आंदोलन और जगवीर सिंह को स्वावलंबन का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, मुकेश चंद्र राठौर, मोतीलाल सैनी, पोथीराम और सुरजीत वर्मा को समिति में सदस्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.