शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद से जुड़े मामलों को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विभिन्न स्थानों पर सुनियोजित तरीके से युवतियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल के समय में ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें युवतियों के शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। उनका कहना था कि यह केवल व्यक्तिगत मामले नहीं बल्कि संगठित रूप से चल रही गतिविधियां हो सकती हैं, जिनकी गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था बने मजबूत: बजरंग दल ज्ञापन में निगोही क्षेत्र के कुछ स्थानों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए वहां संदिग्ध गति...