बरेली, दिसम्बर 29 -- यूपी के बरेली में नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी में लव जिहाद का आरोप लगा बवाल करने वालों का दांव उल्टा पड़ गया है। घटना का वीडियो वायरल होने और बजरंग दल के साथ ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और बवाल करने वाले बजरंग दल-शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छात्रा के दोस्तों पर ही केस दर्ज कर दिया था। इस पर नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर प्रेमनगर की भूमिका के जांच के निर्देश दिए हैं। प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही बदायूं की छात्रा शनिवार को दोस्तों के साथ राजेंद्रनगर स्थित द डेन कैफे एंड रेस्ट्रो में अपना बर्थ डे मना रही थी। पार्टी में छह छात्राएं व चार छात्र थे, जिनमें दो दूसरे मुस्लिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.