लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली जन जागरुकता यात्रा
मथुरा, अक्टूबर 2 -- ब्रज क्षेत्र में लव जिहाद के बढ़ते मामलों और हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने जन जागरुकता पदयात्रा का आयोजन किया। पद यात्रा चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के निर्देशन में राधाकुण्ड से शुरू हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन-बेटियों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। पदयात्रा में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज थे और जय वीर बजरंगी व जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिशें रची जा रही हैं, जिसके प्रति हर परिवार को सतर्क रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.