लव जिहाद की जांच करने मैनपुरी पहुंची महिला आयोग की सदस्य
मैनपुरी, अगस्त 1 -- मुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। ये आशंका महिला ने जताई है। मामले की शिकायत पर शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मैनपुरी पहुंची और उन्होंने शिकायत की जांच की। पीड़ित महिला से वन स्टॉप सेंटर जाकर पूछताछ की। आयोग की सदस्य ने संबंधित होटल में जांच की और रजिस्टर चेक किए। उधर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। महिला आयोग की सदस्य ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ा और शेष अरोपियों की 12 घंटे में गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस से की। मुंबई निवासी एक महिला ने तीन दिन पहले मैनपुरी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से उसकी बातचीत यशिका नाम की लड़की से हुई। यशिका ने अपना पता दिल्ली का बताया। कुछ दिनों बाद यशिका ने रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.