नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई कड़वी बातें कहीं। लव गिल की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए माही विज ने उनकी तुलना सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से की थी। माही विज ने कहा कि लव की आवाज और शक्ल, दोनों प्रियंका से मिलती हैं। माही विज की इस तुलना पर प्रियंका जग्गा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।प्रियंका जग्गा से हुई लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा ने इस तुलना पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन द्वारा बनाई गई एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने krizyrrshek नाम के यूजर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में krizyrrshek कहते हैं- जो लोग भी लव गिल की तुलना प्रियंका से कर रहे हैं, वो मत करें क्योंकि प्रियंका जग...