बुलंदशहर, जून 9 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर जूनियर प्रीमियर लीग अंडर-12 का 11वां मैच बालाजी सब जूनियर और बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

मैच का विवरण टॉस जीतकर बालाजी सब जूनियर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। टीम की ओर से लव कुमार ने शानदार 125 रन की शतकीय पारी खेली। पर्व सिंह ने 81 रन, निक्कू नादर ने 34 रन और ध्रुव गिरी ने 20 रन का योगदान दिया। बालाजी सब जूनियर की ओर से प्रियांशु कुमार, नैतिक शर्मा और कुणाल शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

खेल का परिणाम 329 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी सब जूनियर की टीम 84 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कार्तिक चौधरी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि देवांश त्रिवेदी ने 10 रन का योगदान दिय...