हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर सुमेर में मंजू देवी और उनके छह वर्षीय बेटे आर्यन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के प्रेमी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मंजू देवी के किसी दूसरे युवक से बातचीत और संबंध होने के शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपी ने पहले मंजू देवी की हत्या की। घटना के दौरान छह वर्षीय आर्यन मौजूद था और उसने पूरी वारदात देख ली थी। पुलिस के अनुसार, गवाह बनने की आशंका में आरोपी ने बच्चे की भी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दोनों शवों पर तेजाब डाला गया और उन्हें एनटीपीसी लैगून के पास अलग-...