लव अफेयर में मर्डर! मथुरा में दंगल देखकर लौट रहे युवक को नकाबपोशों ने मार डाला, 2 गोली मारीं
हिन्दुस्तान संवादताता, सितम्बर 21 -- मथुरा के नौहझील के गांव मुड़लिया में दंगल मेला देख कर लौटते समय रविवार शाम गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बाइक सवार वारदात के बाद फरार हो गए। सरेशाम वारदात से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक को दो गोलियां लगी हैं। मामले के पीछे महिला से संबंधों की बात सामने आई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव मुडलिया, नौहझील में रविवार को दंगल हो रहा था। इसमें गांव का युवक रवनी (34) गया था। वो दंगल देख कर लौट रहा था, कि रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महाशय भट्ठे के समीप उसके ऊपर फायरिंग कर दी। इसके चलते रवनी लहूलुहान होकर गिर गया और हमलावर भाग गए।दंगल से लौट रहे युवक की हत्या फायरिंग से दहशत के बीच लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.