लव अफेयर में बीवी का खौफनाक कदम, प्रेमी संग मिलकर पति को लगाई आग
संवाददाता, जून 22 -- UP News: यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, महिला के ससुर सत्यवीर कश्यप ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ये घटना बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है। शादीशुदा निशा का पड़ोसी विक्रांत से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता चलने पर पति राजीव ने विरोध जताया लेकिन निशा नहीं मानी। इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। शनिवार देर रात निशा ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पति चिल्लाता हुआ बाहर भागा, शोर सुनकर परिजनों व पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.