एक प्रतिनिधि, मार्च 1 -- बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को एक महिला ने बागमती नदी में छलांग लगा दी। घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के रिटायर्ड पुल संख्या 51 पर हुई। महिला की फिलहाल नदी में तलाश की जा रही है। उसकी पहचान 36 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही लव अफेयर को लेकर विवाद हुआ था। प्रेमी के परिजन ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद से महिला तनाव में थी। नदी में छलांग लगाने वाली महिला अंशू देवी चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित कमरी दिघरी गांव की रहने वाली थी। वह कमरी दिघरी के प्राइमरी स्कूल में सचिव के पद पर कार्यरत थी। उसका पति संजय चौधरी मुंबई में काम करता है और करीब 6 महीने से घर से बाहर है।प्रेमी के घर वालों ने की थी महिला से मारपीट जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह ...