संवाददाता, फरवरी 21 -- प्यार में एक किशोरी ने अपने ही माता-पिता पर केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि माता-पिता व एक अन्य उसकी शादी जबरन एक बुजुर्ग से कराने पर आमादा हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर पिता ने 15 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना यूपी के रामपुर शहर की है। नगर मोहल्ला निवासी पिता ने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है।लड़की ने अपने माता-पिता पर केस दर्ज कराया परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की। इसके बाद शुक्रवार को परिजन पुलिस अधीक्षक, रामपुर कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। इसी बीच 19 फरवरी की शाम मामले में नया मोड़ आ गया। जब किशोरी की ओर से माता-पिता तथा एक अन्य परिजन के खि...