लव अफेयर, मैरिज और मर्डर; राजमणि की लाश जमीन में गाड़ दी, साले ने जीजा पर संगीन इल्जाम लगाए
निज संवाददाता, अक्टूबर 11 -- निज संवाददाता, फारबिसगंज। बिहार के फारबिसगंज में लव अफेयर के बाद प्रेम विवाह करने वाली राजमणि अब इस दुनिया में नहीं है। आरोप है कि शादी के महज डेढ़ साल बाद पति ने ही उसकी हत्या कर उसकी लाश को जमीन में दफना दिया। फारबिसगंज में सिमराहा थाना क्षेत्र की कुरवा लक्ष्मीपुर पंचायत की वार्ड संख्या नौ में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर शव को नहर किनारे जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के तीनमाइल भंगही निवासी रामचंद्र ऋषिदेव की पुत्री राजमणि कुमारी के रूप में हुई है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसने कुरवा लक्ष्मीपुर निवासी उपेंद्र ऋषिदेव के पुत्र शंकर ऋषिदेव के साथ प्रेम-विवाह किया था। मृतका के भाई विपिन ऋषिदेव ने अपने जीजा समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.