इटावा औरैया, मई 3 -- इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया घटनाओं के मद्देनजर लवेदी थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। जबकि दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने पीआरओ निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें लवेदी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, अब तक लवेदी थाना प्रभारी रहीं उपनिरीक्षक प्रीति सेंगर को हटाकर महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने के लिए लिया गया है। यह भी पढ़ें- नो 'सेफ जोन' मैसेज: एसएसप...