लविश जांगिड़ बने भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार राव ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए हुसैनपुर कलां निवासी लविश जांगिड़ को युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और किसान साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार राव ने कहा कि लविश जांगिड़ लंबे समय से किसानों और युवाओं के हितों को लेकर सक्रिय रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष लविश जांगिड़ ने संगठन नेतृत्व का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.