वाराणसी, जून 20 -- मिर्जामुराद। तलवार से केक कर जन्मदिन मनाने वाले युवक को शनिवार को मिर्जामुराद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलवार बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 19 जून को एक्स हैंड पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक तलवार से केक काटता दिख रहा था। पता चला कि 12 जून को प्रतापपुर (करधना) स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह के दौरान तलवार से केक काटा गया था। पुलिस ने करधना से हाइडिल जाने वाले मार्ग के पास से प्रीतम पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...