प्रयागराज, मई 21 -- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, लवायन कला के अध्यक्ष करन निषाद के नेतृत्व में दर्जनों बालू श्रमिकों ने उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा को अपना रोज़गार व जीविका छीने जाने के विरोध पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गंगा-यमुना में मछली पकड़ने का ठेका रद्द करने, पहले जैसे मछली पकड़ने की मछुआरों को छूट देने, माफियाओं के मशीनों से खनन पर रोक, 24 जून 2019 का आदेश को वापस करने और नाव से नदी तल में खनन करने की छूट देने आदि मांगें शामिल हैं। साथ ही उन्होंने  मनरेगा योजना बहाल कर 200 दिन काम की गारंटी 600 मजदूरी दिए जाने और गैस का दाम कम करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सांडर्स तालाब में निर्माण कार्य रोकने के लिए आयुक्त से मिला भाकपा उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मांगों को अधिकारियों को भेजेंगे। ज्ञापन देने वाले में सुरेश निष...