मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। लवाणी पंचायत पैक्स चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित किया गया। इसमें मोहन शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को 254 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचि पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज दीक्षित ने मोहन शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जानकारी के अनुसार, मोहन शर्मा को कुल 427 मत मिले, जबकि रितेश कुमार सिंह को 173 मत प्राप्त हुए। कुल 633 मत पड़े, जिनमें 33 मत अमान्य घोषित किए गए। जीत के बाद मोहन शर्मा ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि पंचायतवासियों ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। वहीं, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हार को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.