नागोया, अक्टूबर 2 -- भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे पर खुद को एक यादगार गिफ्ट गोल्ड मेडल के रूप में दिया। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा) ने भी शुक्रवार को अपने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी के स्वर्ण जीता और भारत का 12 साल का इंतजार खत्म किया। दोनों ने मजबूत दावेदार मानी जा रही अपनी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अलग-अलग अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। भारत की सबसे सफल मुक्केबाजों में शामिल ओलंपिक पदक विजेता लवलीना ने अपने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। उन्होंने इसके साथ ही पिछले एशियाई खेलों में जीते रजत पदक का रंग बदल दिया। परवीन ने इसके बाद प...