हरदोई, जुलाई 19 -- टड़ियावां। गांव गुरुसंडा निवासी अभय की पत्नी रोशनी ने बताया कि उसने पति अभय के साथ लवमैरिज की, आरोप है कि उसके पति अभय, सास जालिफा, ससुर सोबरन उससे दहेज की डिमांड करते हुए प्रताड़ित करने लगे। एक अप्रैल को घर में गैस रिसाव होने के चलते आग के चपेट में आ गई। आरोपित उसे अब जानमाल की धमकी दे रहे है। 9 जुलाई की शाम उसके पति अभय मायके गुरुदयाल पुरवा छोड़ गए। आरोपी अभय उसे जबरन दवाई खिलाकर गर्भापात करवा दिया। एसओ इख्तियार हुसैन ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...