नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- मुजफ्फरनगर/खतौली, संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर में ईंटों से पीट पीटकर अक्षय की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के ससुर और साले सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेटी के प्रेम विवाह करने के बाद से समाज में हो रही बदनामी को लेकर पिता ने तो हत्या की साजिश रची। जबकि भाई ने अपने ममेरे भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को मौत के घाट उतारा था। बचपन से साथ में रहने वाले दोस्त ने अक्षय की हत्या कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हत्यारों को पल-पल की खबर देने के बाद पहले अक्षय के साथ शराब पी, उसके बाद ईंटों से हमला कर घायल किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के बाद पहले से ही मारपीट में दर्ज रिपोर्ट को अब हत्या में तरमीम कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक...