कानपुर देहात, अगस्त 8 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर देहात से प्रेम-प्रसंग में पिटाई का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीन मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो में घर के अंदर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। युवक को रस्सी से बांधा गया है। एक बुजुर्ग उसके पैरों पर लाठियां मार रहा है। यहां एक लड़की की भी पिटाई हो रही है। दरअसल जिन लोगों की पिटाई हो रही है, वह प्रेमी-प्रेमिका है। प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया था। प्रेमी को घर में घुसते ही पड़ोसियों ने देख लिया तो बाहर से दरवाजा बंद करके लड़की के घर वालों को सूचना दे दी। दरवाजा बंद होने के कारण वह घर में ही फंस गया। परिजनों ने दोनों को एक साथ देखकर आपा खो दिया और सीधे लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रे...