गजरौला (अमरोहा), अगस्त 16 -- Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले के पखरौला हाशमपुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही रंजिश में युवती के पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पिता रूप से घायल हो गए थे। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। उधर, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव जोया रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद...