लखनऊ, मई 17 -- Lucknow News: यूपी में लवमैरिज करके एक महिला बुरी तरह से फंस गई। शादी के बाद एक महिला को उसका पति छोड़कर भाग गया। मोहब्बत में धोखा खाई महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदने की कोशिश करने लगी। पति के चक्कर में महिला ने पुलिस को चार घंटे तक छकाया। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी। पुलिस ने जब उसके प्रेमी पति से संपर्क कर बुलाया तब वह नीचे उतरी। इसके बाद दोनों के परिवारीजनों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की और फिर समझा-बुझाकर लिखापढ़ी कर उनके सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक 22 वर्षीय प्रीति मूल रूप से अयोध्या जनपद के खंडासा की रहने वाली है। कुछ महीने पहले उसने लखीमपुर निंघासन के रहने वाले अनुराग से प्रेम विवाह किया था। अनुराग निजी कंपन...