नवादा, मार्च 10 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि। नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव के समीप लवकुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव निवासी स्व. जाहुरी यादव के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गई। वह शनिवार की दोपहर से लापता था। इधर, मृतका की मां लक्ष्मिनियां देवी ने अपनी बहू राखी देवी पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। मृतक के गले में काला दाग पाया गया है और मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह रसलपुरा गांव के ग्रामीण शौच करने के लिए जंगल की तरफ गए थे। इसी बीच लोगों की नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.