हल्द्वानी, फरवरी 16 -- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में खैरना गरमपानी क्षेत्र से लापता 19 साल की युवती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी सोहेल विशेष समुदाय का है। उसे दिल्ली-बिजनौर के बीच से गिरफ्तार किया गया। युवती की ओर से दिए गए बयान में उसने कहा है कि आरोपी युवक उसे शादी का वादा कर अपने साथ लेकर गया था। बिजनौर में युवक के घर वालों ने इसपर आपत्ति जताई। जिसके बाद युवक उसके साथ बिजनौर में ही किराए के कमरे में रहने लगा। बयान के आधार पुलिस आरोपी युवक पर दुष्कर्म, बंधक बनाने और शारीरिक शोषण करने संबंधी धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में युवती ने कई राज खोले हैं। बीते शनिवार को खैरना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसकी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। आरोप लगाया था कि बाजार क्षेत्र में ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.