आगरा, जून 15 -- पैंसठ साल की उम्र। पास में गाड़ी की सवारी। गंगा स्नान को युवाओं के सिर पर देवता विराजमान। पर गाड़ियों का रेला ऐसा कि, मोटरसाइकिल और स्कूटी तक को जाम में फंस गई। गाड़ी किनारे छोड़ कर गंगा मैय्या के तीर्थ धाम पहुंचने को पैदल ही कदम नापने शुरू कर दिये। करते भी क्या। न वाहनों की कतार आगे पीछे हो रही थी और उम्मीद भी कई घंटों में जाम खुलने की। ऊपर से धूप और गर्मी। यह अकेली बुजुर्ग महिला आगरा की बीना की स्थिति नहीं थी, बल्कि मध्य प्रदेश सिंह से आए बुजुर्ग हेतम सिंह भी चलते चलते थक रहे थे। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई पुण्य की डुबकी यह हालत सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े लाखों श्रद्धालुओं में दो चार की नहीं थी बल्कि सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की थी। जिनमें कोई बस से यहां पहुंचा तो कोई कार स...