बरेली, फरवरी 24 -- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत फरवरी में आठ लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी मामलों में धारा 3(1) के अंतर्गत आदेश पारित किए गए हैं। संबंधित थानों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 21 फरवरी को आदेश जारी किया गया। इनमें बारादरी थाने के चर्चित टिंकू राठौर और सौरभ राठौर के साथ ही मो. रजा उर्फ लल्ला गद्दी का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही इज्जतनगर थाने के विकास राठौर, बहेड़ी के इमरान और परवेज मलिक को भी जिला बदर किया गया है। आदेश के तहत इन व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.