लल्लन सिंह ने कालभैरव-विश्वनाथ मंदिर में नवाया शीश
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह शनिवार को बनारस पहुंचे। सबसे पहले बाबा कालभैरव मंदिर में उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा दरबार में हाजिरी लगाकर सविधि दर्शन पूजन किया। लल्लन सिंह ठठरा (राजातालाब) में पावरग्रिड के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेकने जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.