फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। असोथर ब्लॉक की बड़ी पंचायत में शुमार ललौली में 3.83 करोड़ घोटाला प्रकरण की विवेचना पूरी हो चुकी है। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर शामिल अफसरों और जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय व संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मांगी है। मामला के बढ़ते ही कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बता दे पुलिस ने विवेचना में प्रधान के सगे भाई और उसके साथी का नाम पहले ही बढ़ाते हुए जेल भेजा था। फिलहाल प्रधान को कोर्ट से राहत मिली है। ललौली ग्राम पंचायत में मनरेगा व विकास कार्यो में करोड़ों का घोटाला पंचायत के आधा दर्जन सदस्यों ने उजागर करते हुए कोर्ट की चौखट तक मामला पहुंचाया था। वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 तक विभिन्न कार्यो में रकम गबन करने का आरोप लगाते हुए घोटाला का काला चिट्ठा खोला था। कोर्ट के आदेश पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.