फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- फतेहपुर,संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव में एक किसान ने बीमारी से आजिज आकर खुद को शुक्रवार सुबह गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से परिजनों को जानकारी हुई। वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी 62 वर्षीय सरनाम सिंह ने शुक्रवार सुबह अपने ही घर में तमंचे से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन दौड़े, लेकिन तब तक सरनाम सिंह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर चुके थे। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे और इसी तनाव में रहते थे। उनकी हालत बिगड़ने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। सूचना पर ललौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.