बुलंदशहर, मार्च 25 -- अपर सत्र न्यायाधीश न्याय कक्ष संख्या-1 मनोज कुमार मिश्रा-प्रथम ने वर्ष 2014 को सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवक की हत्या में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस हत्याकांड को रुपयों के विवाद में अंजाम दिया गया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव मलिक ने बताया कि 11 जून 2014 को सिकंदराबाद के मोहल्ला सलेमपुर कायस्थ निवासी वादी खेमचंद पुत्र प्रसादी सिंह ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि घटना वाले दिन उनका 19वर्षीय पुत्र ललित घर से कुछ देर में आने की कहकर गया था। उसके काफी देर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन सुबह ललित का शव फरीदपुर नहर की पटरी पर पड़ा मिला। ललित के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे उसकी हत्या किए जाने की पुष्...