हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी डा.ललित शर्मा के अर्जुन नगर स्थित निवास पर सपा के वरिष्ठ नेता यश यादव का स्वागत किया गया। यश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में किसान, मज़दूर,व्यापारी व आमजन सभी वर्ग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनावों में जुटने का आवाह्न किया। स्वागत करने में अमर यादव, निशांत अग्रवाल, मयंक त्यागी, रविन्द्र यादव, अमित शर्मा, कपिल त्यागी, आकाश त्यागी, उमंग शर्मा, राजीव चौधरी, परवेज़ अली, सन्नी पांचाल, नितिन चौधरी, मुस्तकीम अल्वी, अनुज सैनी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.