रिषिकेष, अप्रैल 25 -- ऋषिकेश कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। जिसमें ललित मोहन मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को आदर्शनगर स्थित सोसायटी कार्यालय में चुनाव अधिकारी मनोहर लाल कपरुवान की देखरेख में चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से ललित मोहन मिश्र को अध्यक्ष और महेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम आदर्श नगर मे स्तिथ पार्क का सौंदर्यकरण किया जाएगा। पूरी सोसायटी मे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, सोसायटी में पौधरोपण किया जाएगा तथा रात्रि के समय मुख्य मार्ग को छोड़ सोसायटी में गेट सिस्टम लागू किया जाएगा। सुरक्षा के लिए गार्ड की नियुक्ति की जाएगी। नगर निगम से सामंजस्य बिठाकर सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। मौके पर विशन नारायण खन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.