अल्मोड़ा, मई 8 -- मकेश सक्टा, अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग की अल्मोड़ा शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। शुक्रवार को कैनाल कॉलोनी स्थित सिंचाई खंड कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री बिशन गिरी और सलाहकार मनीष जोशी आदि कर्मचारी महासंघ की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें ललित जोशी को जिलाध्यक्ष, अंकित पंत को उपाध्यक्ष, ललित मोहन भट्ट को जिला सचिव और सौरभ तिवारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। साथ...