बागेश्वर, मार्च 23 -- बागेश्वर। खेल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ओपन बालक आठ किमी एवं ओपन पुरुष 10 किमी वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ भागीरथी बाईपास से कैप्टन नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि समापन डिग्री कॉलेज गेट पर हुआ। प्रतियोगिता में कुल 120 धावकों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ओपन बालक वर्ग के विजेता प्रथम स्थान पर ललित सिंह रहे, जबकि हिमांशु सिंह ने द्वितीय और विक्की कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.