दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा। लनामिवि में अलविदा जुमा के अवसर पर विवि मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभागों, स्ववित्त पोषित संस्थानों, अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को प्रतिबंधित अवकाश दिया गया है। विवि से अधिसूचना जारी होने के बाद कॉलेजों में शिक्षक-कर्मियों के बीच ऊहापोह की स्थिति है। हालांकि विवि की अधिसूचना के आलोक में कॉलेज स्तर से भी इसकी सूचना जारी कर दी गई है। कुछ कॉलेजों ने पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि अधिकतर कॉलेजों ने इसे प्रतिबंधित अवकाश के रूप में ही घेाषणा की है। प्रतिबंधित अवकाश के तहत इच्छुक शिक्षक-कर्मी को अवकाश की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.