गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेशनल एजूकेशनल सोसाइटी, गोरखपुर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सोसाइटी वर्ष के अन्त में अपने पूर्व पदाधिकारियों की स्मृति में 'ललित कला-महोत्सव' का आयोजन करती है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस वर्ष यह महोत्सव महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज परिसर में 09-11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल बारह प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। कला महोत्सव का इतिहास 52 वर्ष पुराना है। वर्ष 1973 में चित्रकला प्रतियोगिता के रूप में इसकी शुरुआत की गई थी। तीनों दिन परिसर में फूड कोर्ट लगा रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.