रामगढ़, अप्रैल 21 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को रेडिसन ब्लू होटल रांची में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में डीएवी बरकाकाना के ललित कला विभाग के शिक्षक सांतनु दासगुप्ता को इंडियन एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने उन्हें अपने विद्यालय में सम्मानित किया तथा बधाई दी। प्राचार्य ने सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात कहा कि हर वह व्यक्ति जो देश को को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रहा है। वह सम्मान का अधिकारी है शिक्षकों और बच्चों को सम्मान देकर हम देश के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निश्चित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.