गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक आयोजित 'विकसित भारत के रंग, कला के संग चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सभागार में सम्मानित किया गया। डीडीयू के ललित कला एवं संगीत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गौरीशंकर चौहान को प्रथम उत्कृष्ट कृति के लिए एक लाख का चेक तथा प्रमाणपत्र दिया गया। ललित कलाएं संगीत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप साहनी को द्वितीय उत्कृष्ट कृति के लिए पचास हजार का चेक तथा प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। कॉलेज वर्ग के प्रतियोगिता में ललित कला एवं संगीत विभाग के छात्र अभिषेक पासवान को प्रथम स्थान के लिए पच्चीस हजार एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय स्थान के लिए शिवम कुमार गुप्ता को पंद्रह हजार क...