मधुबनी, मार्च 26 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बिहार दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर झंझारपुर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम में एक करोड़ 39 लाख 48 हजार की लागत से नवनिर्मित टर्फ पर अब बिजली और आधुनिक रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है। इस सुविधा के बहाल होने से अब क्षेत्र के खिलाड़ी न केवल दिन में, बल्कि देर शाम और रात के वक्त भी अभ्यास कर सकेंगे। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) के अंतर्गत निर्मित यह टर्फ अपनी आधुनिक बनावट और सुविधाओं के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। खेल के जानकारों के अनुसार उत्तर बिहार का पहला ऐसा टर्फ है जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब तक रोशनी के अभाव में शाम ढलते ही खेल गतिविधियां रुक जाती थीं, लेकिन विद्युत सुविधा उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.