मेरठ, जुलाई 9 -- यूपी के मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में धरने के दौरान पुलिस द्वारा लाठियां भांजने की घटना का प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने संज्ञान लिया है। भाजपा नेता डॉ. रवि प्रकाश ने प्रकरण की जानकारी दी और इसी मामले में रिपोर्ट भी भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने शुरुआत से ही प्रकरण में लापरवाही बरती गई। आरोपियों पर सही कार्रवाई नहीं की गई। ये भी बताया गया कि बुधवार को बल प्रयोग और थप्पड़बाजी की कोई जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने लाठियां फटकारीं। एसएसपी के थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई के लिए धरना दे रही भीड़ में शामिल कई लोगों को एसएसपी अविनाश पांडेय ने पहले थप्पड़ मारे फिर बंदी वाहन में घुसकर रवि गौतम को पीटा था। भाजपा ...