वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आचार्य दत्तात्रेयानंदनाथ (पं.सीताराम कविराज) के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत 21 दिवसीय महोत्सव रविवार से आरंभ हुआ। नगवा स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में पहले दिन श्रीललिता महात्रिपुरसुंदरी का कोटि अर्चन सत्रयाग शुरू हुआ। इसमें मां ललिता का विविध पदार्थों से एक करोड़ मंत्रों से अर्चन की जाएगी। पहले दिन पांच लाख मंत्रों से अर्चना की गई। पीठाध्यक्ष प्रकाशानंदनाथ महाराज के सानिध्य में श्रीविद्या के दीक्षित साधकों ने कोट्टयार्चन प्रारंभ किया। दर्जनों साधकों ने यज्ञ में सहभागिता की। देशभर से आए साधकों को स्वामी प्रकाशानंदनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीविद्या की उपासना से चित्त के विकार समूल नष्ट हो जाते हैं। एक दिव्य आनंद, अलौकिक शांति तथा पुष्टि का अनुभव होता है। पीठ के सचिव प्रो.श्रीकिशोर मि...