अमरोहा, मार्च 17 -- गजरौला संवाददाता। शहर में चैत्र माह में लगने वाले ललिता देवी मंदिर में दूसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माथा टेका तथा प्रसाद चढ़ाकर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। लंबी लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपने नंबर का घंटों इंतजार किया।गौरतलब है कि चैत्र माह में हर मंगलवार को शहर के प्राचीन सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में मेले का आयोजन होता है। जिसके चलते दूसरे मंगलवार को भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने को श्रद्धालुओं ने ललिता देवी के दर्शन किए तथा प्रसाद वितरित कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मान्यता है कि ललिता देवी मंदिर में संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के बाद मंदिर परिसर में ही अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार कराते हुए प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.