वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शक्ति के उपासकों ने मंगलवार को ललिता गौरी का दर्शन पूजन किया। मान्यता है कि चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि पर ललिता गौरी का दर्शन पूजन करने से लालित्य की वृद्धि होती है। यश कीर्ति और वैभव में अनंत विस्तार होता है।कुछ ऐसी ही मनोकामनाओं के साथ हजारों आस्थावानों ने ललिता घाट स्थित ललिता गौरी का दर्शन पूजन किया। देवी ललिता गौरी का मंदिर ब्रह्ममुहूर्त में मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। पूरे दिन मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम निर्बाध गति से चलता रहा। भोर से मध्याह्न तक भीड़ का दबाव सबसे अधिक रहा। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। पूजन और भोग सामग्री लिये भक्तों की भीड़ मां का जयकारा लगाती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिवार की ...