मेरठ, जुलाई 18 -- ललिता गौतम हत्याकांड में सीओ सौम्या अस्थाना के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। डीआईजी ने विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पाई गई कमियों का हवाला दिया है और जांच-अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। दूसरी ओर, इस मामले में संयुक्त निदेशक अभियोजन से विधिक राय लेने और केस की खामियों को दूर कराने के लिए टीम लगाने का आदेश भी दिया है। ललिता गौतम हत्याकांड में सीओ सौम्या अस्थाना को जांच पूर्व में दी गई थी। पीड़ित परिवार ने सीओ पर जांच में घालमेल करने, आरोपियों को बचाने समेत कई आरोप लगाए थे। प्रभारी मंत्री असीम अरुण से भी शिकायत की थी। इस मामले में पूर्व में ही डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने कई बिंदुओं पर आदेश जारी किया था। इसी में फोरेंसिक लैब से राय लेने, स्लाइड रिपोर्ट तुरंत मंगवाने और परिजनों से संपर्क करने का आदेश दिया था...