मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के दलित समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर डीएम को सौंपकर मेरठ की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने के बजाय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सात जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभद्रता करने वाले मेरठ के एसएसपी को तुरंत निलंबित किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा, परिजन को सरकारी नौकरी, सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए छह माह में फांसी की सजा दी जाए। यह भी पढ़ें- मेरठ ललिता कांड के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन इस दौरान बाबू सिंह, दीपक गंभीर, सोनू बाल्मीकि, राकेश कुमार, हर...